क्षेत्रीय
17-Dec-2022

खरगोन भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ पर आदिवासी महिला कार्यकर्ता रंगा डावर ने गंभीर आरोप लगाए है। रंगा डावर जिला कार्यसमिति सदस्य है। रंगा डावर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा है। रंगा डावर ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ द्वारा मेरे साथ कई बार अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं और आदिवासी समाज भाजपा जिला अध्यक्ष के इस कृत्य प्रताड़ित है। रंगा डावर ने सीएम शिवराज से भाजपा जिलाध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है।


खबरें और भी हैं