क्षेत्रीय
20-Jan-2023

राज्य स्तरीय महिला हॉकी टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ जिला लोधी महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष बने सुकदेव मुनि और सौरभ लोधी सपा की कार्यकारिणी विस्तार को लेकर हुई बैठक आयोजित प्रदेश भर में चलाया जा रहा सदस्यता अभियान बालाघाट. हॉकी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार बालाघाट जिले को मध्यप्रदेश महिला हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करने का पहला अवसर मिला है। टूर्नामेंट का आयोजन हॉकी संघ व नेहरू स्र्पोटिंग क्लब के तत्वाधान में २० जनवरी २४ जनवरी तक शहीद चन्द्रशेखर स्र्पोटस मैदान में किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ पर्यावरणविद इंजी. मौसम हरिनखेड़े व नपाध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर पूर्व नपाध्यक्ष रमेश रंगलानी अभय सेठिया नेहरू स्र्पोटिंग क्लब अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी ऋषभदास वैद्य विजय वर्मा की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। टूर्नामेंट का पहला मैच बैतूल व देवास के बीच खेला गया। जिसमें बैतूल ३-० गोल से विजयी हुई। दूसरा मैच बड़वानी व होशंगाबाद के बीच खेला गया। जिसमें बड़वानी ४-० गोल से विजयी हुई। बालाघाट. जिला लोधी महासभा की जिला कार्यकारिणी को लोधी महासभा प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा कर भंग कर दिया गया है। लोधी महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में सुकदेव मुनि कुतराहे व सौरभ लोधी को मनोनीत किया गया है। लोधी युवा संगठन प्रभारी सौरभ लोधी को मनोनीत किया गया। उक्त जानकारी लोधी महासभा अध्यक्ष उ मेद लिल्हारे ने शुक्रवार को सर्किट हाऊस में पत्रकार वार्ता आयोजित कर दी। उन्होंने कहा कि १५ दिन के अंदर ही लोधी महासभा व लोधी युवा कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। लोधी महासभा का महामंत्री दुर्गा सौलखे को मनोनीत किया गया है। किरनापुर/ तहसील मुख्यालय किरनापुर के बेसिक स्कूल मैदान में पूर्व विधायक किशोर समरीते के द्वारा क्षेत्र की अव्यवस्थाओं. और किरनापुर लांजी क्षेत्र में विगत कई महीनों से चल रहे हैं डबल मनी मामले को लेकर जन सभा ली गई . जिसमे किशोर समिति द्वारा अपने भाषण में भाजपा और कांग्रेस पर सीधे निशाना साधा वही वर्तमान विधायक हिना कावरे पर उनके क्षेत्र में ना तो रोजगार के लिए कोई उद्योग लाया गया और नाही किसानों के लिए अभी तक शुगर मिल फैक्ट्री के दावे पूरे किए गए . रोजगार न मिलने से क्षेत्र के लोग बताया अपने शहरों की ओर रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं. बालाघाट. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को बस स्टैण्ड स्थित धर्मशाला में जिला कार्यकारिणी के विस्तार व आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित की गई। जिसमें जबलपुर संभाग की सदस्यता अभियान प्रभारी वंदना यादव सपा जिलाध्यक्ष महेश सहारे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान ने बताया कि पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में सभी जिले से पार्टी का प्रत्याशी चुनाव मैदान में सभी विधानसभा क्षेत्र से उतारा जाएगा। सपा पार्टी हमेशा गरीब मजदूर व पिछड़ों की आवाज को बुलंद करने का कार्य कर रही है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष सहारे ने कहा कि जिले के सभी ६ विधानसभा में सदस्यता अभियान चलाएंगे। जनपद पंचायत बिरसा के अंतर्गत ग्राम पंचायत दमोह सिंघनपुरी वा जमुनिया ने मिलकर संयुक्त रूप से खेलो इंडिया २०२३का आनंद उत्सव मनाया । जिसमे महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही बड़े ही धूमधाम के साथ इस उत्सव को मनाया गया। इस उत्सव में महिला कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता खो-खो कुर्सी दौड़ १०० मीटर की दौड़ जैसे अन्य खेल खिलाए गए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक भगत सिंह नेताम व अनुपमा नेताम जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। वा कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया।


खबरें और भी हैं