क्षेत्रीय
12-Jan-2023

1. आनंदम टाउनशिप घोटाले को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल आनंदम टाउनशिप घोटाले को लेकर कांग्रेस ने आज सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। नगर पालिक निगम के द्वारा आनंदम टाउनशिप का भाजपा सरकार के दौरान घटिया निर्माण कार्य किया गया था। इसे लेकर आज कांग्रेस के द्वारा विशाल रैली निकालकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें आनंदम टाउनशिप घोटाले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कांग्रेस नेताओं के द्वारा की गई। 2. स्कूली बच्चो ने किया कलेक्टर के साथ सूर्य नमस्कार स्थानीय एमएलबी स्कूल में शासन के निर्देशानुसार सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें कलेक्टर शीतला पटले भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल सहायक संचालक आईएम भीमनवार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। जिन्होने स्कूली बच्चों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार और योगा किया । 3. स्वामी विवेकानंद उद्यान में लगा स्वास्थ्य शिविर स्वामी विवेकांनद जयंती के अवसर पर आज चार फाटक स्थित स्वामी विवेकांनद उद्यान में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्मारक समिति के द्वारा विशाल चिकित्सा शिविर भी लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। 4. आदिशक्ति माता मंदिर में सुहागले पूजन कलेक्ट्रेट रोड़ जेल बगीचे के पास आदिशक्ति माता मंदिर में आज सुहागले पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं मौजूद थी। 5 सांसद क्रिकेट कप प्रतियोगिता इन्दीरा प्रियदर्शनी मैदान में सांसद क्रि केट कप प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता के आठवें दिन भी विभिन्न टीमों के द्वारा चार पारियों में मैच खेले गए। 6. कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत जनजागरण मंच के द्वारा दशहरा मैदान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें विजेता प्रतिभागीयों को आज पुरस्कृत किया गया। 7.विवेकानंद जयंती पर मैराथन दौड़ स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भाजपा नगर युवा मोर्चा के द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन स्थानीय पुलिस ग्राउण्ड से प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू द्वारा प्रतिभागीयों को झंडा दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में भाजपा नगर युवा मोर्चा मंडल-1 के अध्यक्ष बिटू मंडराह और मंडल-2 के अध्यक्ष अनूज मल्होत्रा मौजूद थे। 8. पेट काटकर युवक पंहुचा अस्पताल जिला अस्पताल में आज एक युवक को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है।बताया जाता है कि युवक ने अपने पेट में ब्लैड से 6 घाव मारे थे। जिसे उसके परिजनों के द्वारा गंभीर अवस्था में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है युवक सत्यम पिता गेंदालाल अरेवा राजेंद्र नगर कुंडीपुरा थाना निवासी है। युवक ने किन कारणों से अपने शरीर में घाव किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


खबरें और भी हैं