क्षेत्रीय
29-Aug-2022

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ सोमवार को नगर पालिक निगम पहुंचे। जहां पर उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों से मुलाकात करने के साथ ही निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बैठक में कहा कि आगामी दस वर्ष के विकास का रोडमैप तैयार करें, इस पर निरंतर कार्य करते हुए मॉडल नगर निगम का निर्माण किया जाए। मॉडल नगर निगम ही मॉडल छिन्दवाड़ा शहर का निर्माण करेगा। कार्य करने की सबकी अपनी-अपनी सोच और सबका अपना-अपना तरीका होता है। नगर निगम को कैसे मॉडल नगर निगम बनाएं, मैं जब केंद्रीय शहरी विकास मंत्री था तब मैंने लगातार मॉडल शहर को लेकर बैठकें की है, इसीलिए मुझे इसकी चुनौतियां अच्छी तरह पता है।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ का कांग्रेस के पदाधिकारियों व आमजन ने गर्मजोशी से ढोल गाजे बाजे व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। नगर पालिक निगम कार्यालय पहुंचने के पूर्व मार्ग में जगह-जगह फूल माला पहनाकर जनता ने अपने नेताद्वय का पूरे उत्साह के साथ स्वागत का सम्मान किया। बजरंग दल के द्वारा स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर पशु चिकित्सकों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि बीते दिनों लापरवाह पशु चिकित्सकों की कार्यप्रणाली के चलते एक घायल गाय ने दम तोड़ दिया था। इस मामले को लेकर बजरंग दल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया था। जिसमें दोषी पशु चिकित्सकों पर कार्रवाई करने की बात प्रशासन ने कही थी। लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। बजरंग दल ने कार्रवाई नही होने पर उग्र आंदोलन और धरने की चेतावनी दी है। भारतीय गोरखा उत्थान समिति के द्वारा तीज पर्व के अवसर पर आठवीं बटालियन खेड़ापति मंदिर में तीज महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोरखा समाज की सभी महिलाएं पुरुष और बच्चे मौजूद थे। समाज की महिलाओं ने बताया कि गोरखा समाज में परंपरा है कि तीज के कुछ दिन पहले विवाहित महिलाएं अपने मायके जाकर भोजन करती हैं। इसी परंपरा को समाज की महिलाओं ने सार्वजनिक रूप से मनाया। छिंदवाड़ा में लिंगा ग्राम के समीप अत्यधिक बारिश से एक कार बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसका लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो को छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि छिंदवाड़ा में लिंगा के समीप अत्याधिक बारिश के चलते वाहन के बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ है,वाहन में सभी सुरक्षित है।सांसद नकुल नाथ ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए आम जनमानस से अपील की है कि अत्यधिक बारिश होने पर वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर बारिश रुकने का इंतजार करें। बताया जाता है कि एमपी 28 सीए 8288 स्विफ्ट कार में पिता और पुत्री नागपुर से सवार होकर छिंदवाड़ा लौट रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार कार होने और सड़क मे पानी जमा होने के कारण यह हादसा हो गया। हालांकि हादसे में पिता और पुत्री दोनों को चोट नहीं आई है। यातायात डीएसपी सुदेश सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। अखिल भारतीय नारी रक्षा मंच के द्वारा मानव अधिकार आयोग के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया जिसमें संगठन की पदाधिकारी महिलाओं ने बताया कि 31 अगस्त 2013 को संत आसाराम बापू को झूठे मामले में फंसा कर गिरफ्तार किया गया था। तब से उनके अनुयायियों के द्वारा 31 अगस्त को काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। अखिल भारतीय नारी रक्षा मंच ने संत आशाराम को अति शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की है। निगम चुनाव में कांग्रेस का कब्जा होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ आज पहली बार नगर पालिक निगम कार्यालय पहुंचे थे। जहां पर उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थी। निगम कार्यालय के सामने महापौर विक्रम अहके और नगर पालिक निगम अध्यक्ष सोनू मागो सहित कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों, सभापतियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड में जिला शतरंज संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 4 सितंबर से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के संबंध में संघ के पदाधिकारियों के द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। इसके लिए 5 सदस्य कमेटी जिला शतरंज संघ के द्वारा बनाई गई है। जो प्रतियोगिता आयोजित करेगी। भाजपा नगर युवामोर्चा द्वारा हरा भरा मध्यप्रदेश वृक्षारोपण अभियान के तहत 75 लाख पौधे मध्यप्रदेश में लगाये जायेंगे। उसी अभियान के तहत आज चंदनगांव मोक्षधाम में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें फलदार पौधे लगाए गए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, जागेन्द्र अल्ड़क,राजेश मोखलगाय रोशन सिगनापुरे, नगर युवामोर्चा अध्य्क्ष बिट्टू मंडराह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। चांदामेटा में बारिश के मौसम में रेत खनन पर रोक लगने के बावजूद भी यहां पर रेत का अवैध उत्खनन जारी है। रेत माफियाओं के द्वारा रात के अंधेरे में रेत की तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके बाद डंप की गई रेत में भी नाले की मिट्टी और घटिया रेत मिलाकर इसे और बढ़ाया जा रहा है।भैंस बाजार पानी की टंकी के पीछे अवैध रेत जमा की जा रही है। लेकिन खनिज विभाग को भी इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। छिंदवाड़ा के रास्ते महाराष्ट्र के कत्लखाने जा रहा एक वाहन सिल्लेवानी घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें अवैध रूप से गोवंश भरा हुआ था। जिसमें 10 गायों में से एक की मौत हो गई है। जबकि आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


खबरें और भी हैं