राष्ट्रीय
06-Dec-2022

जयपुर में एक युवक की हरकतों के कारण महिलाएं खौफ में जी रही हैं। युवक राह चलती महिलाओं से छेड़छाड़ करता है। उनका हाथ पकड़ लेता है। गलत हरकत करता है। आरोपी की पहचान रवि गुप्ता के रूप में हुई है। जो जो शिप्रा पथ मानसरोवर का रहने रहने वाला है। इसे मुहाना थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ करते हुए पकड़ा गया। फिलहाल युवक के खिलाफ किसी ने रिपोर्ट नहीं की है। इसलिए शांतिभंग में केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस मानसरोवर और शिप्रा पथ थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ करने वाले जिस युवक को ढूंढ रही थी। वो अभी तक नहीं मिला है। बेंगलुरु में 7 लोगों ने की युवक की हत्या बेंगलुरु में एक युवक की तीन महिला और चार पुरुषों ने हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला शुक्रवार का है। इसका CCTV फुटेज अब सामने आया है। फुटेज में महिला और पुरुष 30 साल के बलप्पा जामखंडी नाम के युवक से पहले बात करते दिख रहे हैं। फिर उनके बीच अचानक से बहस तेज हो जाती है। इस दौरान वे उसे जमीन पर गिराकर दबोच लेते हैं। इसके बाद उनमें से एक पुरुष पत्थर उठाकर बलप्पा के सिर को 7 बार कुचलता है। फिर एक महिला और पुरुष पत्थर और ईंट से वार करते हैं। उत्तर भारत में अभी मौसम बिल्कुल शुष्क बना मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दी का ये दौर आगे ऐसे ही जारी रहेगा। दिन और रात के तापमान में कई शहरों में दो डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट देखने को मिल सकती है। क्योंकि उत्तर भारत में अभी मौसम बिल्कुल शुष्क बना हुआ है। वहां से लगातार बफीर्ली हवा मैदानी इलाकों में की तरफ आ रही है। बेटी के कत्ल की साजिश रची उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में एक 10 साल की बच्ची की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। उसके चाचा पिता और दादा ने ही वारदात को अंजाम दिया। वह भी सिर्फ इसलिए कि बच्ची का चाचा रेप के केस में फंसा हुआ था। ऐसे में तीनों आरोपियों ने साजिश रची कि रेप पीड़ित के पति को कत्ल के झूठे केस में फंसा देंगे तो दबाव बनाकर रेप का केस हटवाया जा सकेगा।


खबरें और भी हैं