क्षेत्रीय
29-Jul-2023

मध्यप्रदेश मे महिलाओ बच्चियो के साथ अत्याचार बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे है और मध्यप्रदेश सरकार बेटी बचाओ बेटी पढाओमहिला सशक्तिकरण लाडली बहना योजनाये चलाकर महिलाओ को प्रोत्साहित कर रही है वही दूसरी ओर मध्यप्रदेश मे महिलाओ बच्चियां असुरक्षित है उनके साथ आये दिन बलात्कार अत्याचार हो रहे है।जिसको लेकर 29 जुलाई शनिवार को कांग्रेस विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री हर्ष यादव देवरी के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ पदाधिकारियो एवं महिला शक्ति के साथ बच्चियो ने देवरी नगरपालिका चौराहा से नगर के मुख्य मार्ग से होकर सिविल लाइन चौराहा स्वामी विवेकानंद मूर्ति स्थल तक मुंह पर काली पट्टी बाधकर मौन जुलूस निकालकर मध्यप्रदेश के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।मौन जुलूस के पश्चात स्वामी विवेकानंद मूर्तिस्थल पर एकत्रित होकर क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने अपने संबोधन मे कहा कि मध्यप्रदेश मे महिलाओ बच्चियो के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे है और मध्यप्रदेश सरकार सो रही है और हमारे प्रदेश के घोषणावीर मुख्यमंत्री अपनी झूठी घोषणाओ मे लगे हुए है और प्रदेश मे मात्रशक्ति असुरक्षित है बच्चियो के साथ बलात्कार हो रहे है।उन्होने कहा कि विगत दिवस मध्यप्रदेश के मां शारदा के धार्मिक स्थल मैहर मे 9 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार हुआ इस घटना को लेकर सारा प्रदेश स्तब्ध है और लोगो मे आक्रोश है।


खबरें और भी हैं