मेरठ में सड़क पर चलते-चलते युवक को छींक आई और उसकी गिरकर मौत हो गई। कहा जा रहा है कि युवक को अचानक हार्ट अटैक आया और सिर्फ 2 सेकंड में उसकी जान चली गई। उसके साथ चल रहे दोस्त भी समझ नहीं पाए कि क्या हुआ है? मौत का पूरा घटनाक्रम रास्ते की एक बिल्डिंग में लगे CCTV में कैद हो गया। अब यह CCTV फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो 2 दिसंबर का बताया जा रहा है।मरने वाला जुबैर 18 साल का था। वह किदवईनगर गली नंबर 3 का रहने वाला था। आंध्र में ड्रम से मिले महिला के टुकड़े आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक बंद कमरे में रखे ड्रम से महिला के शरीर के कटे हुए अंग मिले हैं। घटना मदुरवाड़ा की है। पुलिस को शक है कि महिला का शव एक साल से ज्यादा वक्त से वहां पड़ा हुआ है। मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। 8 वर्षीय बच्ची से रेप का प्रयास हरियाणा के पानीपत शहर की कृष्णपुरा चौकी के क्षेत्र में एक 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी पड़ोस का ही रहने वाला युवक है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब बच्ची को तलाशते हुए उसकी दादी मौके पर पहुंच गई। साथ ही एक स्थानीय महिला ने अपने घर की छत से इस प्रकरण की वीडियो बना ली। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला स्कूटी पर जा रहे पति-पत्नी को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे का CCTV भी सामने आया है। जिसमें ट्रक पति-पत्नी को कुचलते हुए निकलते नजर आ रहा है। हादसा पाली के राेहट में हुआ। गिरावट में बंद हुआ बाजार भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (5 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 33 अंकों की गिरावट के साथ 62834 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में लगातार दूसरे दिन यह गिरावट आई है।