क्षेत्रीय
28-Dec-2022

चोर को मुर्गा बनाकर पीटा श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में एक युवक को मुर्गा बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। दरअसल युवक ने 54 जीबी के गांव 20 ए एस में आटा पीसने वाली चक्की से वजन तोलने वाले 2 बाट चुरा लिए थे। गांव के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। फिर पीटना शुरू कर दिया। आरोपी युवक बिंदर सिंह पुत्र गणपत राम निवासी 20 ए एस के द्वारा माफी मांगे जाने पर ग्रामीणों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया है। अस्पताल के वार्ड बॉय ने महिला डॉक्टर पर किया हमला महाराष्ट्र के नासिक में एक प्राइवेट अस्पताल के वार्ड बॉय ने एक महिला डॉक्टर पर हमला कर दिया। हमले के बाद डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गई। इस मामले में वार्डबॉय अनिकेत डोंगरे को गंगापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामूली विवाद के चलते अनिकेत ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने डॉक्टर पर हमले के लिए सर्जरी वाली कैंची का इस्तेमाल किया। घटना अस्पताल के CCTV में कैद हो गई। घटना पिछले रविवार रात गंगापुर रोड स्थित निम्स अस्पताल की है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है। क्रिसमस के 2 दिन बाद मैसूर के चर्च में तोड़-फोड़ मैसूर के पेरियापटना की सेंट मैरी चर्च में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान तोड़फोड़ करने वालों ने बेबी जीसस की मूर्ति भी तोड़ दी और डोनेशन बॉक्स में रखे पैसे भी ले गए। घटना मंगलवार शाम को सामने आई जब चर्च के स्टाफ ने हॉल में मूर्ति टूटी हुई देखी। हालांकि पुलिस का कहना है कि ये काम चोरों का है।


खबरें और भी हैं