क्षेत्रीय
15-Dec-2022

कथावाचक पं. प्रदीप पर प्रवचन के दौरान गायत्री परिवार के सूत्र वाक्य को मजाकिया लहजे में पेश करने का आरोप लगा है। पंडित मिश्रा के खिलाफ गायत्री परिवार ने नाराजगी जताई है। संगठन ने पं. मिश्रा से स्पष्टीकरण की भी मांग की है। दरअसल बैतूल में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन हो रहा है। कथा सुनने लाखों लोग आ रहे हैं। यहां गायत्री परिवार के भी सैकड़ों लोग सेवा कार्य में जुटे हैं। अचानक से पं. मिश्रा का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें गायत्री परिवार के मूल मंत्र हम सुधरेंगे युग सुधरेगा... हम बदलेंगे युग बदलेगा। वाक्य को मजाकिया लहजे में पेश किया गया है।


खबरें और भी हैं