स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने शासकीय मौलाना आजाद केन्द्रीय पुस्तकालय में पुस्तक मेले–2019 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. चौधरी ने कहा कि इस मेले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अधिकतम छूट के साथ पुस्तकें उपलब्ध होंगी। एक ही छत के नीचे तुलनात्मक रूप से अच्छी विषय वस्तु की पुस्तकें कम मूल्य पर मिल सकेंगी। गौरतलब है कि शासकीय मौलाना आजाद केन्द्रीय पुस्तकालय 1955 से निरन्तर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक विद्यार्थियों को अध्ययन की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। यहाँ लगभग 8000 सदस्य हैं जिनमें विद्यार्थी सदस्यों की संख्या सर्वाधिक है। लगभग 700 से 800 विद्यार्थी इसके सदस्य हैं। इनमें भोपाल के अलावा आस-पास के शहरों एवं ग्रामीणों क्षेत्रों के भी विद्यार्थी भी शामिल हैं।