क्षेत्रीय
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कार्यसमिति की बैठक में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान व्यक्तित्व विकास सोशल मीडिया विचार परिवार संगठन में हमारी भूमिका हम भाजपा में क्यों हैं आदि विषयों पर संवाद किया। कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय इछावर विधानसभा विधायक करण सिंह वर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र सिसोदिया जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत सिंह चौहान सहित जिले भर के भाजयुमो पदाधिकारी उपस्थित रहे।