क्षेत्रीय
30-Dec-2022

1. राम और हनुमान पर भाजपा का कॉपीराइट नहीं : उमा भारती पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती आज छिंदवाड़ा पहुंची। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा की। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उमा भारती ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में कहा कि राहुल गांधी को भारत टूटता हुआ दिख रहा है जबकि हकीकत में कांग्रेस टूट रही है। उन्होंने भगवान राम और हनुमान को लेकर भी कहा कि इन पर सिर्फ भाजपा का कॉपीराइट नहीं है। जबकि पठान मूवी में भगवा वस्त्र के मामले में उमा भारती ने सेंसर बोर्ड को आड़े हाथों लिया। उमा भारती ने कहा कि भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चापलूसी और चमचागिरी करना मेरे स्वभाव में नहीं है। 2. टूरिस्ट बस पलटी 7 घायल पचमढ़ी से छिंदवाड़ा के रास्ते लौट रही एक टूरिस्ट बस भैसादंड गुरैया बाईपास पर दुर्घटना का शिकार हो गई। यह टूरिस्ट मिनी बस बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें सवार घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है। जबकि बस की चपेट में आने से बाइक चालक भी घायल हो गया जिसका उपचार भी जिला अस्पताल में चल रहा है। 3. सड़क दुर्घटना में घायल तेंदुए की मौत नेशनल हाईवे 47 पांढुर्ना के ग्राम चिचोली बड़ के पास गुरुवार सुबह एक तेंदुए का शव मिला हैं।जिसके बाद वन विभाग ने तेंदुए के शव का पीएम कराकर इसे दफन कर दिया है।तेंदुए की मौत किन कारणों से हुई वन विभाग मामले की जांच कर रहा है। बताया जाता है कि संभवत अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई है। 4. परासिया में भाजपा ने निकाली स्वाभिमान यात्रा परासिया में आज भाजपा के द्वारा स्वाभिमान यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बड़कुही से परासिया तक इस यात्रा में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखा गया 7 किलोमीटर की इस पद यात्रा में आकाशभेदी नारो और उत्साह ने क्षेत्र वासियो को आकर्षित किया जगह जगह लोगो ने फूल बरसा कर स्वागत किये कार्यक्रम का समापन गुरु गोबिंद सिंह चौक में हुआ जहाँ कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू सहित पंडित रमेश दुबे नाना भाऊ माहोडनत्थन शाह कवरेती शेषराव यादव ने सभा को संबोधित किया। 5. स्वाति सिंह ने लिया जनपद सीईओ का चार्ज छिंदवाड़ा जनपद सीईओ का चार्ज गुरुवार को स्वाति सिंह ने किया। इसके पहले स्वाति सिंह डिंडोरी जिले के समनापुर जनपद में सीईओ के पद पर पदस्थ थी। पिछले दिनों पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा विभिन्न जिलों के जनपद सीईओ को इधर से उधर किया गया था। जिसमें स्वाति सिंह का तबादला छिंदवाड़ा जनपद में हुआ था। आज उन्होंने छिंदवाड़ा जनपद कार्यालय पहुंचकर चार्ज लिया। मिडिया से चर्चा के दौरान स्वाति सिंह ने बताया कि उनका लक्ष्य शासन की योजनाओं का लाभ जन सामान्य तक सुगमता से पहुंचाना है। 6. इमरान खान ने कमलेश शास्त्री बनकर की ठगी छिंदवाड़ा के विशु नगर में तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों का इलाज करने वाले एक ठग को देहात पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। यूपी का गाजियाबाद निवासी इमरान खान छिंदवाड़ा जिले में कमलेश शास्त्री बनकर रह रहा था। जिसने प्राइवेट क्लीनिक का बोर्ड लगा रखा था। लेकिन यहां पर आने वाले मरीजों का वह जादू टोना करके उपचार कर रहा था।जब मरीजों को उसके उपचार से आराम नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर देहात पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी गाजियाबाद निवासी इमरान खान निकला जो कमलेश शास्त्री बनकर छिंदवाड़ा जिले में जादू टोने का कारोबार करते हुए लोगो के साथ ठगी कर रहा था। 7. कलेक्टर ने ली नगर पालिका और निगम अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर शीतला पटले के द्वारा आज नगर पालिका और निगम अधिकारियों की आवश्यक बैठक लेकर उन्हें स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर कार्य करने सहित अन्य शासन की योजनाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरेंद्र नारायण एडीएम ओपी सनोड़िया निगम कमिश्नर राहुल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। 8. सिख समाज ने मनाई गुरु गोविंद सिंह की जयंती सिखों के 10वें और अंतिम गुरु गोबिंद सिंह की जयंती आज 29 दिसंबर दिन गुरुवार को मनाई जा रही है. उनकी जयंती को गुरु गोबिंद सिंह प्रकाश पर्व भी कहते हैं. इस अवसर पर गुरुद्वारों में भजन अरदास कीर्तन लंगर आदि का आयोजन किया गया।गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिख धर्म के लिए कई नियम बनाए जिसका पालन आज भी किया जाता है. उन्होंने सिखों के लिए पांच ककार का नियम बनाया और खालसा पंथ की स्थापना की। आगामी 1 जनवरी को भी गुरु गोविंद सिंह की जन्म जयंती पर विशाल शोभायात्रा समाज के द्वारा निकाली जा रही है। 9. गदा यात्रा में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष आज परासिया विकासखंड अंतर्गत झूरेमाल ग्राम से क्षेत्रवासियों के द्वारा क्षेत्र की प्रगति और खुशहाली के लिए झूरेमाल से जामसावली तक पैदल गदा यात्रा निकाली गई है इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार पहुंचे। जिन्होंने यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 10. श्रीमद् भागवत कथा का समापन स्थानीय भूषणबाड़ी में वार्ड नंबर 33 में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन चल रहा है।जिसमें व्यासपीठ पर नागेंद्र ब्रह्मचारी के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की मनोहरी लीलाओ का वर्णन किया जा रहा है। कथा के अंतिम दिन उन्होंने भागवत कथा का महत्व और भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया।


खबरें और भी हैं