1. अस्पताल से भागा बंदी पकड़ाया जिला अस्पताल से 4 दिसंबर को उपचार के दौरान भागे बंदी को एसपी विवेक अग्रवाल के निर्देशन में छिंदवाड़ा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि जिला अस्पताल में उपचार के लिए जिला जेल से बंदी मुकेश सलाम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर आरोपी देर रात अस्पताल से कांच तोड़कर भाग गया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गांगीवाड़ा के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। 2. कलेक्टर ने किया उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण कलेक्टर शीतला पटले ने आज शासकीय एल.बी.एस उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांढुर्णा का निरीक्षण किया और हाजिरी ऐप में प्रत्येक शिक्षक की लॉगिन आईडी बनाते हुए कक्षा वार बच्चों की मैपिंग कर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा 12 वीं के बच्चों से चर्चा की सवाल पूछे और भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करने उन्हें प्रेरित किया। इसके बाद कलेक्टर के द्वारा पांढुर्णा सिविल अस्पताल तहसील कार्यालय और एसडीएम कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया जहां कलेक्टर के द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 3. जुन्नारदेव में 390 जोड़ों का हुआ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विवाह जुन्नारदेव में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 390 जोड़ों का विवाह हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। 4. सांसद नकुलनाथ ने देश की संसद में उठाया जी.एस.टी का मुद्दा जिले के संवेदनशील सांसद नकुलनाथ ने देश की संसद में जी.एस.टी का मुद्दा उठाते हुये अहम सवाल किया। मप्र से कांग्रेस के इकलौते सांसद नकुलनाथ ने अपने अहम सवाल में पूछा कि मध्यप्रदेश को केन्द्र सरकार द्वारा जारी माल एवं सेवा कर की क्षतिपूर्ति राशि कितनी जारी की है। जीएसटी संग्रहण को लेकर नकुलनाथ ने संसद में तारांकित प्रश्न किया कि क्या वित्त मंत्री यह बताने की कृपा करेंगीं कि विगत चार वर्षों में प्रत्येक वर्ष के दौरान मध्यप्रदेश राज्य से (जीएसटी) के संग्रहण का ब्योरा क्या है? 5. अतिक्रमणकारियों की शिकायत लेकर पहुंचे क्षेत्रवासी वार्ड नंबर 40 के क्षेत्रवासी क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण की शिकायत लेकर जिला प्रशासन के पास पहुंचे।क्षेत्रवासियों का कहना था कि उनकी निजी जमीनों पर अतिक्रमणकारियों के द्वारा कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई। 6. तहसीलदार ने तत्काल की कार्यवाही वार्ड नंबर 40 के क्षेत्रवासियों की शिकायत के आधार पर तहसीलदार अजय भूषण शुक्ला के द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। उन्होंने निगम और राजस्व का अमला भेज कर क्षेत्र से अवैध कब्जा हटवाया। 7. सरकारी कार्यालयों में बिना हेलमेट प्रवेश वर्जित सरकारी कार्यालयों में आने वाले दो पहिया वाहन चालकों को अब हेलमेट लेकर आना अनिवार्य होगा। यातायात पुलिस के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसरपुलिस लाइननगर पालिक निगम और योजना शाखा में आज भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यालय मे बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन लेकर आने वाले वाहन चालकों और शासकीय कर्मचारियों पर पुलिस के द्वारा चालानी कार्रवाई की गई। 8. गर्ल्स कॉलेज में कार्यशाला गर्ल्स कॉलेज में 12 से 16 दिसंबर तक 4 दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। जिसमें बदलती जीवन शैली और रोग विषय पर विशेषज्ञों के द्वारा व्याख्यान दिए जा रहे हैं। आज डॉ कामना वर्मा के द्वारा इस कार्यशाला में अपने विचार रखे गए। 9. निगम कमिश्नर ने ली समीक्षा बैठक नगर पालिक निगम सभाकक्ष में निगम कमिश्नर राहुल सिंह के द्वारा साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण सीएम हेल्पलाइन जलकर और राजस्व वसूली के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 10. बिजली और पानी नहीं मिलने की शिकायत मोहखेड विकासखंड के अंतर्गत हडिया पठार और अम्बाझिरी गांव में अब तक बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई है। गांव में बिजली और पानी की समस्या का निराकरण करने के लिए ग्रामीणों के द्वारा इस संबंध में जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन दिया गया। 11. स्थाई वन समिति की बैठक में नहीं आए वन अधिकारी जिला पंचायत सभाकक्ष में आज स्थाई वन समिति की बैठक थी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार सभापति चंपालाल खुरसे सहित स्थाई वन समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। लेकिन सिर्फ एक एसडीओ ही बैठक में पहुंचे थे। जिसके चलते जनप्रतिनिधियों द्वारा इस बात पर गहरी नाराजगी जताई गई और उन्होंने बैठक स्थगित कर दी। जबकि वन अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार के द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने की अनुशंसा की गई है। 12. अटल खेल महाकुंभ का शुभारंभ आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर दस दिनी विशेष आयोजन गुरुवार से जिला मुख्यालय में शुरू होंगे। इसमें खेल महाकुंभ प्रमुख है। इसका स्टेडियम मैदान के साथ पुलिस मैदान में खेलों का मार्च पास्ट के साथ शुभारंभ होगा। दस दिनों के दौरान 26 खेल विधाओं में जिले के 10 हजार से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में विस्तार से कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अटलजी ने अपने जीवन में जो काम किए उनसे युवा पीढ़ी को जानकारी देने के साथ नई पीढ़ी को खेल के साथ जोडऩा है। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल नितिन खंडेलवाल सहित खेल से संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। 13. आज आयेंगे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व जिले के सांसद नकुलनाथ का आज तीन दिवसीय प्रवास पर छिन्दवाड़ा आगमन होगा। नेताद्वय आगमन के बाद विभिन्न आयोजनों में सम्मिलित होंगे। गुरुवार 15 दिसम्बर को छिन्दवाड़ा आगमन के उपरांत नकुलनाथ-कमलनाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।सांसद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 15 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे छिन्दवाड़ा आगमन होगा और नकुलनाथ का भी 15 दिसम्बर को छिन्दवाड़ा आगमन होगा। आगमन उपरांत नेताद्वय जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सांसद नकुलनाथ भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होंगे।