क्षेत्रीय
04-Dec-2022

बड़वानी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय कनास्या फल्या कुंजरी के आदिवासी शिक्षक राजेश कन्नौजे को निलंबित कर दिया गया है। कन्नौजे शिक्षक होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी है और आदिवासी मुक्ति संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी है।साथ ही आदिवासी हितों के लिए आवाज़ उठाते रहे है। कन्नौजे के कहना है की उनका किसी भी राजनैतिक दल से कोई लेना देना नहीं है। ने बताया कि 24 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा अंतर्गत राजनैतिक दल की रैली में सम्मिलित होकर मप्र सिविल सेवा आचरण नियम का उलग्घन किया है। शिक्षक ने अपने आवेदन में भी आवश्यक कार्य का उल्लेख किया न कि राजनैतिक रैली में जाने की परमिशन ली गई। वही रैली में खिंचे गए फोटोग्राफ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए है। इन्हीं कारणों के चलते आदिवासी शिक्षक राजेश कन्नौजे को निलंबित किया गया है। इधर शिक्षक राजेश कन्नौजे के निलंबन के बाद राजनीति गरमा गई। कांग्रेस विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन का कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से शिवराज सरकार घबरा गई है।


खबरें और भी हैं