मनोरंजन
27-May-2023

कैलाश खेर भड़के! वीडियो वायरल होशियारी दिखा रहे हो? पहले तमीज सीखो कैलाश खेर भड़के! वीडियो वायरल बोले होशियारी दिखा रहे हो? पहले तमीज सीखो होशियारी दिखा रहे हो? पहले तमीज सीखो कैलाश खेर हाल ही में लखनऊ में थे। यहां उन्होंने बीबीडी यूनिवर्सिटी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के इनॉर्गेशन इवेंट में परफॉर्म किया। इस परफॉर्मेंस के दौरान कैलाश ऑर्गनाइजर्स पर भड़क उठे। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें कैलाश आयोजकों को खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं। हालांकि बाद में इस इवेंट में परफॉर्मेंस के दौरान कैलाश खुद भी नाचे और अपने साथ मंत्रियों को भी नचाया। वायरल वीडियो में कैलाश इवेंट ऑर्गनाइजर्स पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। वो कह रहे हैं ‘एक घंटा हमको इंतजार करवाया। तमीज नाम की कोई चीज नहीं है। क्या है ये खेलो इंडिया? खेलो इंडिया तब है जब हम खुश हैं। घर वाले खुश होंगे तो बाहर वाले खुश होंगे। होशियारी दिखा रहे हो? पहले तमीज सीखो।’ भले ही कैलाश की इस नाराजगी का कारण स्पष्ट नहीं है पर कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कैलाश ऑर्गनाइजर्स के मिसबिहेवियर से नाराज थे। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो वे घंटों लंबे ट्रैफिक जाम से परेशान थे। बहन अर्पिता के बच्चों के साथ मस्ती करते दिखे सलमान सलमान खान इन दिनों IIFA अवार्ड्स 2023 अटेंड करने के लिए दुबई में है। इसी बीच एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सलमान अपनी बहन अर्पिता खान के बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। इस वीडियो में सलमान अपने भांजे और भांजी को व्हील कार्ट में बैठाकर गैलरी में घुमा रहे हैं। इंटनेशनल एक्ट्रेसेस के साथ किया रेड कार्पेट डेब्यू बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपना डेब्यू किया। फैंस अनुष्का के अपीयरेंस का बड़ी ही इंतजार कर रहे थे। आखिरकार शुक्रवार को वो इंतजार खत्म हुआ जब अनुष्का ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर बेहद सुर्खियों में हैं।


खबरें और भी हैं