कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फ्लाइट की भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। विमान में तकनीकी खराबी आई थी। सोनिया-राहुल इस फ्लाइट से बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे थे। राहुल गांधी के निजी स्टाफ से ने इसकी पुष्टि की है। राहुल और सोनिया के भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद भोपाल के कांग्रेस के नेता एयरपोर्ट की तरफ रवाना हुए हैं। विपक्षी एकता की दूसरे दिन की बैठक मंगलवार को बेंगलुरु में हुई। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दल एक साथ आए हैं। बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA तय किया गया है। इसका फुल फॉर्म इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव एलायंस है। इसका ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।