क्षेत्रीय
17-Dec-2022

1. शिवराज बने शिलान्यास मंत्री:कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज शिकारपुर में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शिलान्यास मंत्री बताते हुए तंज कसते हुए कहा कि शिवराज ने शिलान्यास विभाग अपने पास रखा हुआ है। बच्चा कहीं भी हो मिठाई शिवराज बांट देते हैं। छिंदवाड़ा शहर के आरओबी का पूरा रिकॉर्ड बताता है कि इसका निर्माण करने में किसकी भूमिका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 साल में 20 हजार घोषणा की है। शिवराज सरकार के पास सिर्फ पुलिस प्रशासन और पैसा है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर छिंदवाड़ा जिले से भेदभाव करने का आरोप लगाया। कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा में जिला पंचायत नगर पालिक निगम और सारे विधायक कांग्रेस के हैं इसीलिए यहां पर बजट में कटौती की जा रही है। मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी कृषि और उद्यानिकी महाविद्यालय मुख्यमंत्री ग्राम सरोवर प्रोजेक्ट में भी इसीलिए कटौती की गई है। 2. डर और नफरत के खिलाफ निकली नकुलनाथ की भारत जोड़ो यात्रा आज परासिया विधानसभा के बड़कुही नगर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। जिले के सांसद नकुलनाथ हाथों में तिरंगा लिये यात्रा में सम्मिलित हुये और भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व किया। बड़कुही नगर से प्रारम्भ हुई भारत जोड़ो यात्रा में हजारों की संख्या में आमजन सम्मिलित होकर सांसद नकुलनाथ के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। बड़कुही नगर के नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व बापू की प्रतिमा पर सांसद नकुलनाथ ने माल्यार्पण किया जिसके बाद भारत जोड़ो यात्रा प्रारम्भ हुई। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुये यात्रीगण हाथों में तिरंगा लिये हुये भारत माता की जयघोष के नारे लगाते हुये निकले। बड़कुही से परासिया तक 7 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सांसद नकुल नाथ ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ईएमएस टीवी से चर्चा में बताया कि उनकी यह यात्रा डर और नफरत के खिलाफ भाजपा ने जो देश और प्रदेश में माहौल पैदा किया हैं। उसके लिए निकाली गई है। विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि 16 दिसंबर विजय दिवस के अवसर पर शुक्रवार देर शाम छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ शहीद स्मारक पहुंचे।जहां पर उन्होंने विजय दिवस की 51 वीं वर्षगांठ पर देश के लिए शहीद हुए भारत के वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। 3. अटल खेल महाकुंभ के अंतर्गत चल रहे विविध खेल देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को भाजपा के द्वारा अटल खेल महाकुंभ के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिले के खिलाड़ियों के लिए विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है। इसी क्रम में इनर ग्राउंड में हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्रिश्चियन क्लब का पीजी कॉलेज के बीच मैच हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू शेषराव यादव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। 4. एक मुट्ठी अन्नदान से वृद्ध आश्रम के लिए जुटाया आनाज भंसाली विद्या मंदिर सतनूर द्वारा एक मुट्ठी अन्नदान कार्यक्रम चलाया गया था..जिसमे लगभग 630 किलो अनाज एकत्र हुआ। इस अनाज मे गेहूं चावल और दालें मिली। जिन्हे बुजुर्गों के लिए वृध्दाश्रम को भेट किया गया।साथ ही सर्दी के मद्देनजर कंबल भी आश्रम मे रह रहे बुजुर्गों को वितरित किये गये। 5. पेंशनर्स डे पर कार्यशाला पेंशनर्स डे पर पेंशनर्स भवन में पेंशनर्स के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए इस अवसर पर कार्यशाला लगाई गई जहां पर पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारियों ने सदस्यों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया। 6. जमतरा स्कूल में बच्चों को गर्म स्वेटर का वितरण जिले के दूरस्थ अंचल पेंच टाइगर रिज़र्व के किनारे स्थित शासकीय माध्यमिक और प्राथमिक शाला जमतरा विकासखण्ड चौरई में टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल के मुख्य आतिथ्य में स्कूली बच्चों को गर्म स्वेटर का वितरण किया। इस मौके पर टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद ने जिले के नवागत डीईओ का सम्मान भी किया। 7. शिव महापुराण शोभायात्रा निकली राष्ट्रीय हिंदू सेना के तत्वावधान में दशहरा मैदान में 17 दिसंबर से 24 दिसंबर तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता ब्रजनंदन महाराज के द्वारा भगवान शिव की कथा का वर्णन किया जाएगा। आज कथा के पहले दिन शिवपुराण की शोभायात्रा निकली जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 8. पातालेश्वर में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर का वितरण भारत विकास परिषद के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला पातालेश्वर में जरूरतमंद 90 बच्चों को गर्म ऊनी स्वेटर का वितरण किया गया।भारत विकास परिषद के महाकौशल प्रांत के सह संगठन मंत्री सत्येंद्र ठाकुर ने बताया कि अलमास खान के सहयोग से उनकी संस्था के द्वारा बच्चों को गर्म कपड़े दिए गए हैं।


खबरें और भी हैं