लखनऊ में डीजी होमगार्ड बीके मौर्य के फार्म हाउस में मैनेजर का शव फंदे पर लटका मिला है। मृतक का नाम विजय मौर्य था। वह 10 साल से फार्म हाउस में नौकरी कर रहा था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। 50 बीघा में बने इस फार्म हाउस में 10 साल पहले भी एक केयरटेकर की गला रेतकर हत्या हुई थी। घटना जिले के माल थाना क्षेत्र की है। तेलंगाना में महिला टीचर ने एक छात्रा को लकड़ी से जमकर पीटा। पीटने का कारण ये था कि लड़की ने सोशल मीडिया पर टीचर की फोटो पोस्ट की थी और उसके कैप्शन में ‘बोरिंग’ लिखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी बात से नाराज टीचर ने उस छात्रा समेत कई छात्राओं की पिटाई की। उत्तर प्रदेश के संभल में जयमाल के स्टेज पर एक दूल्हे को अपनी दुल्हन को किस करना भारी पड़ गया। इससे दुल्हन इतनी नाराज हुई कि शादी करने से ही इनकार कर दिया। दूल्हा और उसके घरवाले लगातार दुल्हन की मिन्नतें करते रहे लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। मामला थाने तक जा पहुंचा। मगर फिर भी दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनी। आखिरकार दूल्हे वालों को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। मामला सोमवार रात का है। दिल्ली में MCD चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रचार में जुटे हैं। इस दौरान मंगलवार को एक महिला ने CM केजरीवाल से सवाल किया कि आपने मफलर क्यों नहीं पहना। इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा- अभी ठंड नहीं आई है। आज सेंसेक्स 63099.65 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही सेंसेक्स ने अपना नया क्लोजिंग हाई भी बनाया। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं 7 शेयरों में ही गिरावट रही। M&M सबसे ज्यादा 4% चढ़ा।