राहुल की यात्रा में युवक ने खुद को लगाई आग! राहुल की यात्रा में युवक ने खुद को लगाई आग! सोनिया गांधी हेलिकॉप्टर से रणथंभौर पहुंची राहुल की यात्रा में युवक ने खुद को लगाई आग! भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में चौथा दिन है। कोटा में चल रही यात्रा में एक भाजपा समर्थक युवक ने खुद को आग लगाकर सुसाइड का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने अपनी वर्दी उतारकर उसकी आग बुझा दी। युवक कांग्रेस की नीति को लेकर नाराज था। वहीं सुबह सोनिया गांधी हेलिकॉप्टर से रणथंभौर पहुंची हैं। यहां वो शेरबाग होटल में रुकेंगी। आज की यात्रा के बाद राहुल गांधी उनसे मिलने रणथंभौर जाएंगे। ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिखाई दे रही भाजपा गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। काउंटिंग के रुझानों के मुताबिक भाजपा 182 में से 149 सीटों पर आगे है और 6 सीटों पर वह जीत चुकी है। रुझानों में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। रुझानों में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है। भाजपा 28 सीटों पर तो कांग्रेस को 35 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। AAP अभी खाता नहीं खोल पाई है। आजम के गढ़ में सपा दे रही भाजपा को टक्कर देश के 5 राज्यों की 6 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। UP की मैनपुरी लोकसभा सीट में डिंपल यादव 80 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। यहां भाजपा के कैंडिडेट रघुराज शाक्य उनके सामने हैं। BJP और सपा के बीच यहां कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा के विधायक प्रत्याशी को सपा टक्कर दे रही है। यहां सपा के आसिम रजा आगे चल रहे हैं। 400 फीट गहरे बोरवेल में 40 घंटे से फंसा मासूम मध्यप्रदेश के बैतूल में बोरवेल में गिरे 6 साल के बच्चे को 40 घंटे बाद भी निकाला नहीं जा सका। बोर 400 फीट गहरा है। बच्चे को निकालने के लिए बोर के समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है लेकिन लगातार पानी आने की वजह से गड्ढे की गहराई ज्यादा नहीं बढ़ाई जा सकी है। बोरवेल के समानांतर 45 फीट का गड्ढा खोदा जा चुका है। आम आदमी पार्टी का दिल्ली नगर निगम में बहुमत हासिल आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया। 250 सीटों वाले MCD में आम आदमी पार्टी को 134 सीटें मिली जो बहुमत से 8 ज्यादा हैं। वहीं भाजपा को 104 कांग्रेस को 9 और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई।