मनोरंजन
23-May-2023

RRR एक्टर का निधन शोक में डूबे फैंस थॉर एक्टर रे स्टीवेन्सन का निधन 2 दिन बाद था जन्मदिन हॉलीवुड एक्टर रे स्टीवेन्सन का 21 मई को 58 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके पब्लिस्ट ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। हालांकि अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। आयरिश मूल के एक्टर पिछले साल एसएस राजामौली की हिट फिल्म RRR में नजर आए थे। एक्शन पैक्ड सीरीज के साथ OTT डेब्यू करेंगे सलमान खान जल्द ही सलमान खान OTT पर डेब्यू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान एक्शन बेस्ड वेब सीरीज के साथ OTT पर डेब्यू करेंगे। 2021 में करण जौहर ने बिग बॉस OTT सीजन 2 होस्ट किया था। इस शो का अगला सीजन भी अब सलमान खान ही होस्ट करेंगे। शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो 47 साल की शिल्पा शेट्टी अपने वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वर्कआउट वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा कोर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती हुई नजर आईं। वह हाथ में वेट प्लेट लेकर एक्सरसाइज कर रही हैं।


खबरें और भी हैं