महापौर के प्रयासों से हाईमास्ट की रोशनी से जगमगाएगा चर्च छिंदवाड़ा की शहर सरकार विकास का एक नया आयाम लिख रही है चाहे शहर के चारो और सड़कों का जाल बिछाना हो या पानी की समस्या के निवारण के लिए पानी की टंकी या नल कनेक्शन उपलब्ध करवाना हो या महापौर हेल्पलाइन के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों समस्याओं का निवारण हो इसी तारतम्य में आज चर्च में हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण किया गया जिससे निश्चित ही चर्च रोशनी से जगमगाएगा। इस कार्यक्रम में छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहके के साथ मुख्य रूप से पार्षद दल के नेता पंडित राम शर्मा स्थानीय पार्षद चंद्रभान ठाकरे शहर कांग्रेस उपब्लॉक 3 प्रभारी पप्पू यादव जी नगर निगम सांसद प्रतिनिधि प्रबल सक्सेना जी पंकज शर्मा साथ ही समस्त चर्च के साथी उपस्थित थे। कांग्रेस सेवा दल ने किया झंडा वंदन हर महीने के अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवा दल के द्वारा शहीद स्मारक में झंडा वंदन किया जाता है। इसी क्रम में आज कांग्रेस सेवा दल के द्वारा शहीद स्मारक में झंडा वंदन कर देश के शहीदों को याद किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। महिला कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला मध्यप्रदेश के मैहर में 10 वर्षीय नाबालिक के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जिला महिला कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला महिला कांग्रेस संगठन ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया। जिसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बालकांड पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम सिमरिया में पंडित धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसके पहले रविवार को कांग्रेस के द्वारा विद्यार्थियों के लिए सुंदरकांड और बालकांड पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में सम्मिलित होकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जवाब दिए। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को समिति के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बागेश्वर महाराज के आगमन पर निकलेगी कलश यात्रा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री 4 अगस्त को सिमरिया पहुंच रहे हैं. जिनके आगमन पर कांग्रेस के द्वारा कलश यात्रा निकाली जा रही है इस कलश यात्रा में लगभग 10000 कलश शामिल होने की संभावनाएं हैं। गुरैया रोड स्थित रानी कोठी में आज कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कार्यक्रम के संबंध में किया गया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी सचिव संजय श्रीवास्तव कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के द्वारा आयोजित कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। समरसता यात्रा पहुंची चौरई प्रदेश में संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास की समरसता यात्रा पांच स्थान नीमच मांडव जिला धार श्योपुर बालाघाट और सिंगरौली से प्रारंभ हो चुकी है। बालाघाट से 25 जुलाई को प्रारंभ हुई यात्रा छिंदवाड़ा जिले के चौरई विकासखंड में रविवार को दोपहर 12 बजे ग्राम समसवाड़ा में पहुंची यह यात्रा 2 अगस्त को विकासखंड हर्रई होकर दोपहर 3 बजे नरसिंहपुर जिले के लिये प्रस्थान करेगी। इस यात्रा में जिले के विभिन्न स्थानों पर जन संवाद कार्यक्रम भी हो रहे है. सुंदरकांड का पाठ श्री सुंदरकांड ग्रुप के द्वारा प्रत्येक शनिवार को शहर भर में सुंदरकांड का पाठ किया जाता है इसी क्रम में आज सुंदरकांड ग्रुप ने नायब तहसीलदार रीडर सौरभ भार्गव के निज निवास स्थान ईशा नगर में सुंदरकांड का पाठ किया. रूद्र परिवार ने निकाली रैली वृंदावन लॉन बोहता चांद रोड में भगवान श्री राम को समर्पित राम नाम जप महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। इस महायज्ञ में 13 घंटे में 13 करोड़ राम नाम जप महायज्ञ का संकल्प पूरा किया जाएगा। जिसको लेकर आज रूद्र परिवार द्वारा महायज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। आज बड़ी संख्या में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए रूद्र परिवार द्वारा पुराने छापाखाना स्थित हनुमान मंदिर से विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसमें सभी समाजसेवी सहित राजनीतिक दल के लोग शामिल रहे यहां रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई वृंदावन लॉन पहुंची।