सीहोर के इछावर में पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष अजय तेजी और आईटी सेल प्रभारी मोहित को गिरफ्तार किया है। दोनों नेताओं पर मोबाइल चोरी का आरोप है।मामला इछावर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिल मालवीय नामक व्यक्ति ने भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष अजय तेजी और आईटी सेल प्रभारी मोहित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने आरोप लगाया था कि वह साइकिल से डेरी पर दूध देने जा रहा था तभी रास्ते में भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अजय तेजी और आईटी सेल प्रभारी मोहित ने उसका मोबाइल उठाकर भाग गए। वही इछावर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वही इस संबंध में भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे।