क्षेत्रीय
29-Aug-2022

युवती को टच करने पर विवाद, लड़ते-लड़ते सड़क पर आए इंदौर के कॉकटेल्स एंड ड्रीम्स पब में रविवार रात जमकर मारपीट हुई। विवाद लड़की छेड़ने की बात से शुरू हुआ, इसके बाद लड़की के दोस्तों और अन्य लोगों ने मिलकर मनचलों की पिटाई कर दी। दोनों तरफ के युवा लड़ते-लड़ते सड़क पर आ गए। यहां बाउंसरों ने दोनों पक्षों को अलग किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची लेकिन इससे पहले ही सभी लोग भाग चुके थे। MP में मौसम खुशनुमा हुआ मध्यप्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल में बादल छाए हुए हैं। भोपाल में सोमवार को दोपहर बार रिमझिम शुरू हुई। प्रदेश भर में बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा हो गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश में झमाझम बारिश के कारण इससे सटे बुंदेलखंड, बघेलखंड और जबलपुर में अच्छी बारिश हो रही है। धार में मिली सोने की गिन्नियां 200 साल पुरानी मध्यप्रदेश के धार में एक जर्जर मकान की खुदाई के दौरान मजदूरों को एक दिन पहले सोने की 86 गिन्नियां मिली हैं। इंदौर से आई आर्कियोलॉजिकल डिपार्टमेंट की टीम ने सोमवार को गिन्नियों की जांच की। जांच में ये गिन्नियां 200 साल पुरानी पाई गई हैं। इनका संबंध जोधपुर रियासत से है। एक गिन्नी करीब 11 ग्राम की हैं। गिन्नियां इतनी मजबूत हैं कि छैनी-हथौड़े से भी नहीं टूटी। सतना जिले में गायों पर अत्याचार सतना जिले के ताला थाना क्षेत्र में गायों पर अत्याचार का एक मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें कुछ लोग पुल पर गायों को घेरकर उन पर डंडे बरसा रहे हैं। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


खबरें और भी हैं