क्षेत्रीय
भाजपा से निष्कासित किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार धनोरा पर आए दिन दर्ज हो रहे फर्जी मामलों को लेकर दांगी समाज ने कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दांगी समाज ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा पुलिस पर दबाव डालकर धनोरा के खिलाफ मामले दर्ज कराना बंद नहीं किया गया तो दांगी समाज 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ कर देगी। बंडा के पूर्व जनपद अध्यक्ष देव प्रसाद सिंह ने बताया कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अपने पद का दुरुपयोग कर पिछड़ी जाति से आने वाले राजकुमार सिंह धनोरा का शोषण कर रहे है।